प्रदेशाध्यक्ष - भाजपा, मध्यप्रदेश
➤ 1993-2009 एम.एस.सी (एग्रीकल्चर, एग्रोनामी), कृषि महाविद्यालय –ग्वालियर जे.एन.के.वि.वि.- जबलपुर
➤ 1989 - 1991 - बी.एस.सी. (एग्रीकल्चर), कृषि महाविद्यालय – ग्वालियर
➤ 1985 - 1986 - हायर सेकेंडरी, म.प्र. मा. शि. मंडल, भोपाल
➤ 2007-2009 - राष्ट्रीय महामंत्री
➤ 2001-2005 - राष्ट्रीय मंत्री
➤ 2007-2014 - क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मध्यभारत
➤ 2001-2005 - प्रदेश संगठन मंत्री- महाकौशल
➤ 1993-94 - प्रदेश मंत्री- मध्य भारत
➤ 1993-94 - विभाग संगठन मंत्री- उज्जैन
➤ 1993-94 - विभाग प्रमुख- ग्वालियर
➤ 2013 - भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश
➤ 2016-2020 - प्रदेश महामंत्री - भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश
➤ 2019 - भाजपा सांसद - खजुराहो लोकसभा
➤ 15.02.2020 - वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश- भाजपा
अवार्ड :
भारतीय संसद घेराव, दिल्ली – देशभर में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च 2012 में दिल्ली में भारतीय संसद का घेराव करते हुए विशाल प्रदर्शन किया
देशभर में शिक्षा के व्यापारीकरण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन :
मध्यप्रदेश के निजी मेडिकल कालेजों में प्रवेश हेतु होने वाली डीमेट परीक्षा में प्रदेश के गरीब किन्तु प्रतिभावान छात्रों को भी समान अवसर दिलाने हेतु कड़ा संघर्ष करते हुए व्यापक आन्दोलनों का नेतृत्व किया, जिसके परिणाम स्वरुप सर्वोच्च न्यायलय द्वारा डीमेट में 50% सीटें MERIT के लिए आरक्षित हुई| साथ ही वर्त्तमान में केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर NEET (National Eligibility Entrance Test) लागू होने में भी महत्वपूर्ण भूमिका
सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय सहभाग (Social Work) :
माँ नर्मदा अध्ययन यात्रा - माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु अ.भा.वि.प. ने राष्ट्रीय स्तर पर एक अध्ययन दल का गठन किया, जिसका नेतृत्व किया। अध्ययन यात्रा के माध्यम से नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक (म.प्र.) से लेकर संगम स्थल भरूच (गुजरात) तक लगभग 2,200 कि.मी. लम्बी अध्ययन यात्रा करते हुए नर्मदा नदी में लगातार हो रहे प्रदुषण के विरुद्द व्यापक जन-जागरण करने के साथ ही माँ नर्मदा का अवैध रूप से हो रहे दोहन एवं विभिन्न नुक्सान दे रहे प्रमाणिक तथ्यों एवं यात्रा के दौरान कई स्थानों से एकत्रित किए गए जल व मिट्टी के नमूनों की लेबोरेटरी से जांच करवाकर प्राप्त सभी तथ्यों के आधार पर NGT में याचिका दायर कराई, जिसके परिणाम स्वरुप न्यायलय ने मध्यप्रदेश सरकार को नर्मदा नदी को प्रदुषण मुक्त बनाने हेतु ठोस कदम उठाने एवं सम्बंधित विभागों द्वारा इस हेतु किये जाने वाले प्रयासों से न्यायलय को नियमित रूप से अवगत कराने का आदेश प्रदान किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आना प्रारंभ हुए है| वर्त्तमान में भी इस याचिका पर कार्य हो रहे है
विद्यार्थी कल्याण न्यास (स्वयंसेवी संस्था) - संस्थापक सदस्य – इस संस्थान द्वारा विगत कई वर्षों से समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे है