वरिष्ठ नेतागणों ने कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन किया


07-09-2023
Press Release

प्रदेश चुनाव प्रभारी, चुनाव प्रबंधन संयोजक, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने पार्टी नेताओं के साथ किया भूमिपूजन
भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भूमिपूजन किया।  केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी नेताओं ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण किया एवं कन्यापूजन कर आशीर्वाद लिया। 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जंबूरी मैदान में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 25 सितंबर को होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। हम सभी को काम में जुटना है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित है। हम सब की यही प्रार्थना है कि यह आयोजन निर्विघ्न सफल हो और भारतीय जनता पार्टी महाकुंभ के बाद लगातार आगे बढकर सरकार बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए चुनाव में जुट जाने की बात कही।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर विधानसभा 2023 चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ से लगभग 10 लाख कार्यकर्ताओं का जंबूरी मैदान में महाकुंभ होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें विजय का संकल्प देंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों की दृष्टि से कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी की दृष्टि से प्रतिदिन यहां पर बैठकर रणनीतिक तैयारी में जुटेंगे। उन्होंने प्रदेश के 64534 बूथों के कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में पूरे उत्साह और उर्जा के साथ जुट जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं चल रही है जिनमें पार्टी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जो विकास हुआ है और गरीब कल्याण के कार्य हुए है, इन मुद्दों पर हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री विश्वास सारंग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री श्री जी.पी.एस. राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर, श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, मध्य विधानसभा के प्रत्याशी श्री धु्रवनारायण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, श्री दीपक विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा, निगम मंडल अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल, बीडीए अध्यक्ष श्री कृष्णमोहन सोनी, उपाध्यक्ष श्री सुनील पांडे, श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री प्रदीप त्रिपाठी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री आलोक संजर, श्री हिरेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा, श्री नरेंद्र सलूजा, मीडिया पैनलिस्ट श्री शिवम शुक्ला, श्री बृजेश पाण्डे, श्री सचिन वर्मा, श्री अनिल अग्रवाल, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री राम बंसल, श्री राहुल राजपूत, श्री केवल मिश्रा, श्री जगदीश यादव, श्री रविन्द्र यति, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री राघवेन्द्र शर्मा, श्री श्याम बंसल, श्री चेतन सिंह, श्री भाषित दीक्षित, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री राजू अनेजा, श्री रवि शर्मा, श्री वालिस्ता रावत सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

To Write Comment Please Login