बंटाढार और करप्टनाथ सरकार के कारनामों को जनता के बीच उजागर करें कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा


30-07-2023
Press Release

प्रदेश अध्यक्ष ने गोविन्दपुरा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हमारा लक्ष्य

 
भोपाल। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। हमें 2003 की मिस्टर बंटाढार की सरकार और 15 महीने वाली करप्टनाथ सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करना होगा। चुनाव नजदीक हैं और झूठ बोलने वाली ताकतें हमारे सामने खड़ी हैं। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को सजग प्रहरी के रूप में खड़ा रहकर बूथ मजबूती के लिए काम करना होगा, परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए मैदान में उतरना होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को गोविंदपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
 

माइक्रो मैनेजमेंट के साथ करें काम

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कल केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी इंदौर में थे। उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज तो किया ही है, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संदेश भी दिया है। वही संदेश मैं आप सभी को देना चाहता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर फोकस करते हुए अपनी तैयारी को और अधिक ताकत देने की आवश्यकता है। कमजोर बूथों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, और सफलता ही हमारी कसौटी है, लेकिन हमें विधानसभा स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करने की आवश्यकता है।
 

प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित की नई राजनीतिक संस्कृति

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम 1 रूपए भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में बिचोलिये खा जाते हैं और गरीब को केवल 15 पैसे मिलते हैं। यह बिचौलिये कौन थे? यह कांग्रेस के ही नेता थे जो गरीब का 85 पैसा खा जाते थे। कांग्रेस की बुनियाद ही भ्रष्टाचार पर खड़ी है। आश्चर्य की बात है कि इतने सालों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने इस व्यवस्था को बदलने का बीड़ा नहीं उठाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ लेते ही सबसे पहले लोगों के जनधन खाते खुलवाए,  जिसका कांग्रेसी मजाक उड़ाया करते थे।  आज देश में 48 करोड़ जनधन खाते हैं और इन खातों में सीधे राशि पहुंच रही है, बिचोलिये समाप्त हो गए हैं। आज ऊपर से एक रूपए चलता है तो गरीब के खाते में भी 1 रूपए ही पहुंचता है। यह पारदर्शिता का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक नई राजनीतिक संस्कृति विकसित की है, राजनीति में नए मापदंडों को स्थापित किया है। भाजपा की सरकारें लगातार सुशासन देने का काम कर रही हैं, जिसके कारण कांग्रेस के लोग तड़प रहे हैं।  

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हमारा लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम किया है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए डालकर उनके हाथ मजबूत करने काम किया है। इन्हीं योजनाओं के सहारे हमें चुनाव में जनता के बीच जाना होगा और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाने पर काम करना होगा।
 

भ्रष्टाचार और माफिया राज के चलते गिरी थी कमलनाथ सरकार

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से भांजियों के हाथ पीले कराने का काम किया,  लेकिन कमलनाथ सरकार ने इस योजना में ताला डालने का काम किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संकल्प लिया था कि अब देश में हर गरीब का पक्का मकान होगा। लेकिन कमलनाथ सरकार ने गरीबों से छत छीनने का काम किया था। यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र रहा है। कमलनाथ बताएं कि 1.28 लाख प्रधानमंत्री आवास का पैसा किस हैसियत से वापस किया था? उन्होंने किस अधिकार के साथ गरीबों का हक छीनने का काम किया था? श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी, आपकी सरकार के मंत्री कहते थे कि प्रदेश का सबसे बड़ा भू-माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया दिग्विजय सिंह हैं। इसलिए आपकी सरकार गिरी थी। क्या कमलनाथ बताएंगे कि आपके पीए के घर से छापे में जो 280 करोड़ रूपए पकड़ा गया था, यह पैसा कहां से आया था? करप्टनाथ ने लगातार भ्रष्टाचार करते हुए  प्रदेश को दुरावस्था में ला दिया था, इसलिए वो सरकार गिरी थी। यह बात हमें जनता को बताना होगा। सम्मेलन को विधायक श्रीमती कृष्णा गौर एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी श्री महेन्द्र यादव, विधानसभा संयोजक श्री टीआर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्री हितेन्द्र शुक्ला, श्री सतीष विश्वकर्मा, जिला मंत्री श्री भीकमसिंह बघेल, विधानसभा सहप्रभारी श्री गणेशराम नागर, अवधपुरी मंडल अध्यक्ष श्री किशन बंजारे, भानपुर मंडल अध्यक्ष श्री नीलेश गौर, मिसरोद मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप लोधी, इंद्रपुरी मंडल अध्यक्ष श्री छोटू पंडित, साकेत मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बी शक्ति राव जी मंचासीन थे।

To Write Comment Please लॉगिन