भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम


06-04-2024
Press Release

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे
भोपाल, 06/04/2024। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेष के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी 11 अपै्रल को रीवा एवं सतना प्रवास पर रहेंगे। इसी प्रकार 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ एवं जबलपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो, जबलपुर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जबलपुर एवं बालाघाट, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे।


- केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंह दोपहर 12 बजे रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा के देवतालाब ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आप दोपहर 2.30 बजे सतना जिले की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अप्रैल को राजगढ एवं जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 10.30 राजगढ़ में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डॉ. यादव राजगढ लोकसभा क्षेत्र की कोर ग्रूप की बैठक को संबोधित करने के पश्चात प्रातः 11.45 बजे सारंगपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे जबलपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रोड शो में शामिल होंगे।
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 7 अप्रैल को खजुराहो और जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा के बिलहेरी गांव में दोपहर 12.30 बजे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे तत्पश्चात श्री शर्मा बिलहेरी बस्ती में लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा शाम 6 बजे जबलपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रोड शो में शामिल होंगे।


- लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 7 अप्रैल को जबलपुर एवं बालाघाट प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय 7 अप्रैल को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

To Write Comment Please लॉगिन