महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनें प्रदेश के जिलों में पहुंची


01-08-2023
Press Release

श्रीमती आरती कुजूर व श्रीमती माया नारोलिया भोपाल के कार्यक्रमों मे हुईं शामिल


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की योजना अनुसार मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनें 2 दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के जिलों में पहुंची हैं। प्रवास के पहले दिन मंगलवार को जिलों में राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों का भ्रमण किया और स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत की। झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर अभियान के दौरान भोपाल प्रवास पर थीं, उनके साथ प्रवास में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया शामिल थीं।

 

नवमतदाता परिचय सम्मेलन में हुई शामिल, हितग्राहियों के साथ ली सेल्फी

झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने शाहपुरा मंडल में राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल में नव मतदाता परिचय सम्मेलन शामिल हुई। जिसके पश्चात श्रीमती कुजूर और श्रीमती नारोलिया ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा के करुणा मंडल के राहुल नगर के आंगन वाडी में मोटे अनाज, लाडली बहन योजना एवं महिला जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने विचार रखें। श्रीमती आरती कुजूर, श्रीमती माया नारोलिया ने हितग्राहियों के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर श्रीमती शशि सिन्हो, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
श्री माया नारोलिया ने बताया कि महिला मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनें मध्यप्रदेश के जिलों में दो दिवसीय प्रवास पर हैं। बहनें अपने प्रवास के दौरान संगठनात्मक जिलों में 7 कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। जिले के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखने वाले प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन, महाविद्यालयों के नवमतदाता युवतियों से भेंट और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही लाभार्थी बहनों के साथ सैल्फी लेने के अभियान को भी पूरा कर रही हैं। प्रवास के दौरान पदाधिकारी बहनें महिला कार्यकर्ता बहने के निवास पर भोजन और ऊषा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रही हैं। प्रवासी बहनों के प्रथम दिवस प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में अभियान के करणीय कार्य पूरे हुए हैं।  

To Write Comment Please लॉगिन