मोदी जी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है - डॉ. सहस्त्रबुद्धे


13-06-2023
Press Release

*सांसद ने भोपाल में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं देवास में जनसभा को किया संबोधित*

भोपाल। एक समय था जब भारत दुनिया के आगे हाथ बांधकर खड़ा रहता था। देश को अपने आंतरिक निर्णयों के लिए विदेशी सहमति का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक ऐसी सरकार है जिसने विश्व में भारत का वर्चस्व बढ़ाया है। आज भारत दुनिया के अन्य देशों से आंख मिलाकर बात करता है। यह बात भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने मंगलवार को भोपाल के मानस भवन स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहे पर आयोजित हुज़ूर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर एवं विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।
डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 और अन्य आंतरिक मामले में भारत ने हर मोर्चे पर दृढ़ता से निर्णय लेकर पूरे विश्व को दिखा दिया है कि यह पुराना भारत नहीं, सशक्त और प्रभावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाला नया भारत है। जो अपने अधिकारों के लिए अड़ भी सकता है और जरूरत पड़े तो दुश्मन के घर में घुसकर उसे सबक भी सिखा सकता है। इस अवसर पर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जिला प्रभारी श्री महेंद्र यादव, भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री केदार मंडलोई सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*मोदी सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में लायी कई जनहितैषी योजनाएं - सहस्त्रबुद्वे*
सांसद डॉ. सहस्त्रबुद्वे ने देवास के सयाजी द्वार पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों योजनाएं बनाकर जनता को लाभ दिलाया है। कांग्रेस के राज में देश में भ्रष्टाचार व्याप्त था, आज मोदी जी के राज में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। 1971 में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने की बात की थी परंतु उन्होंने गरीबी तो नहीं हटायी परंतु गरीबों को ही हटा दिया। संवेदनशील प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए आवास योजना, नल जल योजना, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना लाकर उनको लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जुड़ने के लिए सड़कों का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार प्रारंभ से प्रतिबद्ध है। डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मोदी सरकार के बीते 9 वर्षों में भारत गरीबों एवं वचितों की सेवा करने वाला, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला, सबके लिए सहज और उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने वाला तथा निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है। यह मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।
इस दौरान मंच पर सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पंवार, श्री मनोज चौधरी, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र वर्मा, जिला प्रभारी श्री मधु वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री अरूण भीमावत, श्री रायसिंह सेंधव, श्री शरद पाचूनकर, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री रवि जैन, श्री जयवर्द्धन जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

To Write Comment Please लॉगिन