पार्टी ने प्रदेश के बूथों पर मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती


14-04-2023
Press Release


पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती प्रदेश के प्रत्येक बूथों पर मनाई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉं. अंबेडकर की प्रतिमाओं, चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सेवा बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नागरिकों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित परिचर्चा एवं व्याख्यानों में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वहीं, केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों की भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने देवास में अलग अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश में संपन्न कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ताओं की प्रमुख रूप से भागीदारी रही।
भोपाल के सभी मंडलों के बूथों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन्दसौर के 1115 बूथों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। कालिदास मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री सत्यनारायण जटिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद श्री सुधीर गुप्ता, किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व गृह मंत्री श्री कैलाश चावला, जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया, विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री मदनलाल राठौर, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री बाबूलाल चौहान सहित जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इंदौर नगर के 1600 बूथों आम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जी के संघर्ष को याद किया। जयंती के अवसर पर अजा मोर्चा ने 180 बस्तियों में कार्यक्रम किए। आम्बेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई कर दूध और पानी से स्नान भी कराया गया।
झाबुआ में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जन्म जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर जिला अध्यक्ष श्री भानू भूरिया, सांसद श्री गुमानिंसह डामोर, पूर्व विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, श्री अंकुर पाठक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खरगौन में आज भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह राठौर ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर श्री गोकुल भालसे, श्री रवि वर्मा, श्री रंजीतसिंह रघुवंशी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला व बाबा साहेब के जन्मदिवस की बधाई दी।
सीहोर के सभी 19 मंडलों के 1220 बूथों पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई। आष्टा के वार्ड 13 में स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा उपस्थित थी। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर जिला अध्यक्ष श्री रवि मावलीय सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अंबेडकर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, श्रीमती अनीता दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष जोशी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडला में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्धिवेदी, नगर अध्यक्ष श्री अनुराग चौरसिया, जिला उपाधक्ष श्री पारस असरानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री गनाराम गायक, श्री राजेश जैन, श्री प्रशांत दीक्षित सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खण्डवा के 1053 बूथ केंद्रों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री श्री राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन तनवे, पूर्व जिला महामंत्री श्री मुकेश तनवे, श्री सुनील जैन, श्री मंगलेश सिंह तोमर, श्री श्रृंगी उपाध्याय, श्री सुधांशु जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रतलाम के 23 मंडलों में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रत्येक मंडल के बूथों मे डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री मनोहर पोरवाल, श्री बलवंत भाटी सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गुना के 1085 बूथों पर डॉ. अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
उमरिया के सभी 585 मतदान केंद्र पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला प्रधान, श्री प्रकाश पालीवाल, श्री भरत प्रजापति, श्री सुरेश अवधिया, श्री राजेश पटेल सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायसेन जिले में बूथ स्तर पर भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनायी गयी। प्रदेश शासन के मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने डॉ अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बुरहानपुर जिले के सभी 10 मंडलों में बूथ स्तर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनायी गयी। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने शुक्रवार को बड़े पोस्ट ऑफिस स्थित भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, श्री संजय बिरला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

To Write Comment Please लॉगिन