समरसता यात्रा में प्रतिदिन उमड़ रहा जनसैलाब


01-08-2023
Press Release

सतना, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी एवं उज्जैन जिले की विधानसभाओं में पहुंची यात्रा


भोपाल। संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के 5 स्थानों से निकाली जा रही समरसता यात्राएँ 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी जहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने आठवें दिन मंगलवार को सतना, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी एवं उज्जैन जिले में सद्भावना का संदेश दिया। संत रविदास समरसता यात्राओं में प्रतिदिन जनसैलाब उमड़ रहा है। संत रविदास समरसता यात्रा रथ जहाँ-जहाँ से गुजर रहा है, वहाँ के लोग मंदिर निर्माण के लिये अपने क्षेत्र की मिट्टी और नदियों का जल देकर अभिभूत हो रहे हैं।

बुरहानपुर पहुंची यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
मंगलवार को संत शिरोमणि श्री रविदासजी की चरण पादुका वंदन के साथ समरसता यात्रा बुरहानपुर जिले में पहुंची। सोमवार देर रात को यात्रा ने बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया। मंगलवार प्रातः से नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा में जनसंवाद करते हुए संत रविदास जी के सामाजिक समरस समाज के सन्देश दिया गया। इस अवसर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्या. अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा खरगौन जिले से होते हुए पहुंची तो जन सैलाब उमड़ा। यात्रा के दौरान निम्बोला में जनसंवाद हुआ।  ग्राम निम्बोला में विकास पर्व एवं समरसता यात्रा के अवसर पर निम्बोला सेक्टर के,27 लाख रूपये की लागत के 5 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।  
इस दौरान महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे, यात्रा प्रभारी योगेश्वर पाटिल, सह प्रभारी ईश्वर चौहान, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, दिलीप श्रॉफ, नरहरी दीक्षित, विनोद चौधरी, प्रदीप पाटिल, गनसिंह पटेल, दीतू दरबार, मनोज दांगोरे, कमल प्रतापसिंह एवं सोमजी भाई, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, विनोदराव पाटिल, विक्रम चंदेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा समरसता यात्रा का हर्षोल्लास के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

ग्रामीणों ने यात्रा का मंगल कलश, ढोल-नगाड़े और पुष्पवर्षा से किया स्वागत
संत शिरामणि गुरूदेव रविदास जी के बडतूमा सागर में मंदिर निर्माण और समरसता का संदेश फैलाने प्रदेश में 25 जुलाई से प्रारंभ 5 समरसता यात्राओं में से सिंगरौली से प्रारंभ हुई यात्रा सतना जिले में दूसरे दिन उचेहरा विकासखण्ड के तिघरा, जिगनहट से प्रारंभ होकर मैहर तक पहुंची। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता यात्रा में रूट के सभी गांवों में मंगल कलश, ढोल-नगाड़े और पुष्पवर्षा से उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। ग्रामीणजन और महिलाओं ने अपने गांव में यात्रा के पहुंचने पर श्रृद्धापूर्वक चरण पादुका और गंगाजल का पूजन किया।
    मंगलवार को सतना शहर से रवाना हुई समरसता यात्रा जिगनहट होते हुए पतौरा पहुंची। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह की अगुवाई में गणमान्य नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और चरण पादुका का पूजन किया। संत शिरोमणि संत रविदास समरसता यात्रा पोड़ी तिराहे, धनेह, गोबरांव कला होते हुए उचेहरा में पैलेस तक पहुंची। जहां जन संवाद का कार्यक्रम हुआ। सतना से पोड़ी होकर उचेहरा पहुंचने तक सभी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक समरसता यात्रा का श्रृद्धापूर्वक स्वागत किया।

करैरा पहुंची संत शिरोमणी रविदास समरसता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
श्योपुर से प्रारंभ हुई संत शिरोमणी रविदास की समरसता यात्रा मंगलवार को दतिया से करैरा पहुंची यहां सिकंदरा बैरियर पर हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह फूलों की बर्षा करते हुए यात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने गुरूदेव रविदास जी की चरण पादुकाओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए यह यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जनसंवाद कार्यक्रम को साध्वी रंजना दीदी , प्रदेश बांस एवं शिल्प विकास वोर्ड के अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरौनिया ने संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने किया इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव, रमेश खटीक, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता बीके गुप्ता, पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक, पुष्पेन्द्र जाटव, सुभाष जाटव मौजूद रहे।

कोटि तीर्थ महाकाल शिप्रा चंद्रभागा चंद्रकेसरी का जल लेकर उप यात्राएं संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा में हुई सम्मिलित
मंगलवार को सुबह उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित मौनतीर्थ आश्रम से संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण समरसता का आगाज हुआ। मौनतीर्थ से यात्रा होती हुई मंगलनाथ रोड खाकचोक पर संत रविदास आश्रम पर पहुंची। आश्रम पर संत रविदास जी की यात्रा के उद्देश्य पर जनसंवाद का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया। जनसंवाद के पूर्व अतिथियों के द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। मंच पर महाकालेश्वर मंदिर के गादीपति महंत श्री विनीत गिरिजी महाराज, महंत श्री आनंद जीवनदासजी महाराज, गादीपति स्वामिनारायण आश्रम, संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ.सत्यनारायण जटिया,श्री माखन सिंह अध्यक्ष तीर्थ मेला प्राधिकरण,  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद, डॉ.मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री, यात्रा संयोजक एवं उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद श्री विभाष उपाध्याय, पूर्व मंत्री श्री पारस जैन, महापौर श्री मुकेश टटवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिंतामणि  मालवीय, जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी,  श्री भगवान सिंह, श्री सोनू गहलोत, उपस्थित थे। श्री रविदास जी के मंदिर के निर्माण के लिए महाकाल मंदिर के गादीपति के द्वारा कोटितीर्थ का जल भी अर्पित किया। इसके साथ ही चंद्रकेसरी और चंद्रभागा नदी का जल भी अर्पित किया गया। इसके पश्चात यात्रा पिपली नाका होते हुए गुरुगादी का स्वागत भजन व पादुका का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए  पवासा रघुनंदन गार्डन में जनसंवाद कार्यक्रम में परिवर्तित हुई।

यह भारत वर्ष का स्वर्णिम काल चल रहा है, संस्कृति के उत्थान का काल चल रहा है : स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी
गुरुदेव रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए बालाघाट से प्रारंभ हुई समरसता मंगलवार को छिंदवाडा जिले के  लक्ष्मी स्मृति भवन पांढुर्णा से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर यात्रा समन्वयक एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र जामदार, पूर्व विधायक श्री अजय चौरे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी खुर्सांगे व श्री विवेक जी महाराज सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने यात्रा रथ के साथ चल रहीं संत रविदास जी की पावन चरण पादुकाओं का पूजन कर यात्रा को अपने-अगले गंतव्य की ओर आगे बढ़ाया। इसके बाद यह यात्रा पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम चिचखेडा, गोरलीखापा, सिराठा, नांदनवाडी, चागोंबा, पाठई से होती कौडिया पहुंचीं। यहां से यात्रा ग्राम मैनीखापा, लावाघोघरी, टेमनीखुर्द होती हुई परासिया विकासखंड के ग्राम तालपिपरिया, मोरडोंगरी, हिंगलाज मंदिर, खजरी अंतु, सेतपरास, उमरेठ, शीलादेही, मोआरी, अंबाड़ा व नजरपुर होते हुए जुन्नारदेव पहुंची। इस दौरान यात्रा मार्ग में जगह-जगह समरसता यात्रा का गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
        समरसता यात्रा के दौरान पांढुर्णा, मोरडोंगरी और जुन्नारदेव में वृहद जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम मोरडोंगरी में जनसंवाद को स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज और आने वाली पीढ़ी हमारे संतों और महापुरुषों के योगदान को विस्मरण ना कर दे, इस प्रयोजन के साथ ही अन्य अनेकों प्रयोजनों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह समरसता यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

To Write Comment Please लॉगिन