
गरीब कल्याण के जनहितैषी कार्यों के बल फिर बनेगी भाजपा की सरकारः हितानंद जी
प्रदेश संगठन महामंत्री ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित किया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गए विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों के बल पर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्य बताना होगा। मेरी सरकार अच्छी सरकार के थीम पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। हर बूथ को जीतने के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे तो पार्टी की जीत निश्चित रूप से होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी कार्यालय में हुई पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’’एमपी के मन में मोदी’’ मतदाता सदस्यता अभियान- 2023 शुरू किया गया है। इसके तहत पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा को प्रदेशभर में 15 लाख नव-मतदाताओं को सदस्य बनाना होगा। प्रत्येक बूथ पर 20 नव-मतदाताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी, इसके लिए मोर्चा प्रदेशभर में सदस्यता महाभियान चलाकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा। मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर 7000230230 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के बाद एक लिंक प्राप्त होगी, जिसमें मतदाता का विवरण रहेगा, जिसके बाद सदस्यता की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पिछडा वर्ग मोर्चा स्कूल-कॉलेज में जाकर सदस्यता अभियान चलायेगा, जिससे अधिक से अधिक मतदाता पार्टी से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को पिछड़ा वर्ग बाहुल्य बूथों की पहचान कर हर बूथ पर 300 मतदाता पर 30 और 200 पर 20 एवं 100 पर 10 नव-मतदाता को पार्टी से जोड़े। विपक्षी दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी भाजपा में जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलवाई जाए। मोर्चा को प्रत्येक बूथ में कमल का फूल बनाकर ‘‘फिर एक बार भाजपा सरकार’’ का दीवार लेखन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 20 वर्ष में गरीब कल्याण के अनेकों कार्य करवाए गए हैं। इस संबंध में पिछले दिनों केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को 100 मतदाताओं को फोन करके उन्हें पार्टी की जनहितैषी कार्यों को अवगत कराने की जिम्मेदारी लें।
जन आशीर्वाद यात्राओं का पिछड़ा वर्ग मोर्चा करेगा भव्य स्वागत
पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मोर्चा प्रदेश भर में 15 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगा। भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है वह करके दिखाता है। इसलिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता आज से ही मैदान में उतर जाएं, भाजपा की जीत निश्चित रूप से होगी। उन्हांने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं। जिसकी शुरूआत 3 सितंबर से होने वाली है। अलग-अलग क्षेत्रों में यह यात्राएं जाएंगी। इन यात्राओं के दौरान मोर्चा द्वारा बैनर, पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। साथ ही यात्रा से पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का काम मोर्चा करेगा। उन्होंने मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यात्राओं का भव्य स्वागत करने की बात कही।
To Write Comment Please Login