
प्रदेश प्रभारी ने किया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद, दिए उपयोगी टिप्स
सागर। सोशल मीडिया देश में लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की मजबूती में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। भाजपा ने इस क्रांति को आगे बढ़ाया है। प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया की अपनी समय सीमाएं और तकनीकी सीमाएं रहती हैं, इन प्लेटफार्म पर प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात नही रख सकता। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आज देश दुनिया में लोग अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केन्द्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। यह बात भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने सागर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट को संबोधित करते हुए कही।
गुड गर्वेंनेस का माध्यम बन रहा सोशल मीडिया
श्री राव ने कहा अब लोग अपनी समस्या या क्षेत्र की परेशानी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक,ट्वीटर आदि पर पोस्ट करते हैं, इसका असर दिखता है। इन पोस्ट को देखकर जनप्रतिनिधि हो या प्रशासन समस्याओं को हल करने की दिशा में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल अब मीडिया गुड गवर्नेंस का हिस्सा भी बनती जा रही है। व्यक्ति 24 घंटे इन पर अपना काम करते नजर आते है। तेज गति से सूचनाएं पहुंचाने के इस माध्यम का बेहतर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया लोकतंत्र में अपनी बात रखने का माध्यम है। इसके साथ ही देश की संस्कृति और परम्पराओं और राष्ट्रवाद को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। लोग अपने अपने क्षेत्रों की संस्कृति और विशेषताओं को प्रचारित करने से लेकर खानपान तक से अवगत कराने का कार्य देशभर में सोशल मीडिया तेजी से कर रहा है।
लोकतंत्र को मजबूत कर रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स
श्री राव ने सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक आम जन तक पहुचाने में अपनी सक्रियता को बढ़ाएं। पार्टी सोशल मीडिया से जुड़े लोगां को जोड़ने का कार्य कर रही है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स वास्तव में लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। इस मौके पर श्री मुरलीधर राव ने सोशल मीडिया के प्रभाव से जुडे़ कुछ उदाहरण भी दिए। कार्यक्रम में अतिथि परिचय सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री श्याम तिवारी एवं आभार जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री राज बहादुर सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री श्री मितेंद्र मोनू चौहान, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री अंशुल सिंह परिहारआईटी सेल जिला संयोजक श्री बालकृष्ण सोनी, श्री राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव गुरूवार को सागर प्रवास पर थे। श्री राव सागर में संपर्क से समर्थन के अंतर्गत श्री रामसहाय पांडे, श्री टीकाराम कोरी, श्री राम सिंह, श्री भीष्म जैन के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की। श्री राव ने पार्टी कार्यालय में सोशल मीडिया मीट को संबोधित किया। पदमाकर सभागार हॉल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी अटल पार्क में विकास तीर्थ अभियान के अंतर्गत स्थानीय प्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
To Write Comment Please Login