मन की बात कार्यक्रम से समाज में आया सकारात्मक बदलाव, दूरस्थ व्यक्ति को मिली पहचान : विष्णुदत्त शर्मा


by Shri Vishnu Dutt Sharma Ji -
29-05-2023
Press Release

प्रदेश के 64100 बूथ और 25000 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे आम नागरिक और कार्यकर्ता

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम के लिए पूरे देश में एक उत्सवी माहौल है। मध्यप्रदेश भी इस उत्सव में सहभागी होने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 64100 बूथ और 25000 चिन्हित किए गए स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की है। जहां पर पार्टी कार्यकर्ता, आम नागरिक, प्रबुद्धजन और रचनात्मक कार्य करने वाले अलग अलग वर्ग और क्षेत्र के लोग भी उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को सुनेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव आया है और गांवों में रहने वाले दूरस्थ व्यक्ति को भी पहचान मिली है। आईआईएम रोहतक के सर्वे में भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख दिया गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
*मन की बात कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव आया*
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर आईआईएम रोहतक द्वारा किए गए सर्वे के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आया है। आईआईएम रोहतक में इस कार्यक्रम को लेकर एक सर्वे किया। सर्वे के अनुसार मन की बात से लगभग 96 प्रतिशत लोग परिचित है। इस कार्यक्रम को 100 करोड से ज्यादा लोग एक बार सुने चुके है। 23 करोड लोगों ने कार्यक्रम को नियमित रूप से देख और सुना है। मन की बात नागरिकों के व्यवहार, विचार एवं मनो स्थिति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।  60 प्रतिशत ने लोगों ने राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने में रुचि दिखाई है। 55 प्रतिशत लोग राष्ट्र के एक जिम्मेदार नागरिक बनने की पुष्टि करते हैं। 63 प्रतिशत लोग महसूस करते हैं कि सरकार के प्रति उनका दृष्टिकोण सकारात्मक हो गया है। 59 प्रतिशत लोगों को लगता है कि सरकार पर उनका भरोसा बढ़ा है। 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके जीवन स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं 73 प्रतिशत लोग सरकार के कामकाज और देश की प्रगति के बारे में आशावादी महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे के अनुसार मन की बात कार्यक्रम में जनता को भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां, आम नागरिकों के किस्से, शस्त्र बलों की वीरता, युवा संबंधित मुद्दे और पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधन संबंधी मुद्दे सबसे लोकप्रिय हुए है।


आम जनता का जनमानस का अभियान बन गया
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश डिंडोरी की लहरी बाई एक दूरस्थ गांव में रहने वाली बहन जिसने कभी जीवन में कल्पना नहीं की उन्हें समाज में एक नई पहचान मिलेगी। लहरी बाई ने बीजों का संरक्षण करना उनको अपने पास संरक्षित करके उनमें से नई प्रजातियां उत्पन्न करना यह सामान्य घटना नहीं थी। बिना पढ़ी, लिखी महिला ऐसा असामान्य काम करती है तो उसे भी प्रधानमंत्री जी ने समाज के बीच लाने का काम किया और उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया। लहरी बाई जैसे अनेक लोगों को अवसर मिला है। प्रधानमंत्री जी ने समाज के बीच की ऐसी विशिष्ठ शख्सियतों को उपर लाने का एक अभियान चलाया। यह अभियान आम जनता का जनमानस का अभियान बन गया है।
 

प्रदेश के 64100 बूथ और 25000 स्थानों पर आमजन और कार्यकर्ता सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड रविवार को प्रसारित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक तैयारियां की गई हैं। रविवार, 30 अप्रैल को प्रदेश के 64100 बूथ एवं 25000 चिह्नित स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 लोग उपस्थित रहेंगे। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बुद्धिजीवी, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी, रचना धर्मी, स्वच्छता कर्मी एवं प्रमुख नागरिक भी भाग लेंगे। ऐसे लोग भी इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे जिनसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के विभिन्न एपिसोड के दौरान बातचीत की है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में अलग अलग विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाओं में भी कार्यक्रम होंगे।


30 अप्रैल को देश में बनेगा एक नया इतिहास
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पूरे देश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात का 100 वां संस्करण प्रसारित होगा। उससे ऐसा वातावरण निर्मित होगा जिससे हर बूथ पर बड़ी संख्या में हर वर्ग, हर समाज के लोग प्रधानमंत्री जी को सुनकर वर्ल्ड रिकार्ड बनायेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि किसी राजनेता के प्रति जनता का अथाह विश्वास देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किसी दल की बात नहीं की। राजनीति से उपर उठकर सामाजिक विषयों पर चर्चा की जिससे समाज का नेतृत्व के प्रति विश्वास जागृत हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं 100 वी मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए पूरा मध्यप्रदेश तत्पर और तैयार है।
 

To Write Comment Please Login