
मध्यप्रदेश क्रांतिकारियों की भूमि, यहां नहीं चलेगा देशविरोधी षड्यंत्र
टुकड़े-टुकड़े गैंग के मुखिया को बुलाकर कांग्रेस ने दिखाया मूल चरित्र
भोपाल। कल इंदौर में अजीब घटनाक्रम देखने को मिला। मंच पर एक तरफ मिस्टर बंटाढार, दूसरी तरफ मिस्टर करप्शननाथ एवं उनके बगल में टुकड़े-टुकड़े गैंग के मुखिया व देशद्रोही कन्हैया कुमार बैठे थे, जिन्हें भारत माता के नारे से पीड़ा होती है और वंदे मातरम नाम से बुखार आ जाता है। मैं मध्य प्रदेश की जनता को बताना चाहता हूं ये उसी गैंग के सरगना हैं, जो जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे देश विरोधी नारे लगाते थे। ये कभी सेना के अधिकारियों को रेपिस्ट कहते हैं तो कभी जेएनयू में रहकर छात्रों के अंदर राष्ट्रविरोधी जहर घोलने का काम करते थे। कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों को संरक्षण देती आई है और यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है। गद्दार कमलनाथ अब मध्यप्रदेश में गद्दारों के सहारे सत्ता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं। इसलिए देश विरोधी ताकतों को मध्यप्रदेश की धरती में बुलाकर आदिवासी समाज का अपमान कर रही है। यह मध्य प्रदेश की राजनीति को दूषित करने का प्रयास है, आदिवासी समाज इसे सहन नहीं करेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
मध्यप्रदेश क्रांतिकारियों की भूमि है, यहां देशविरोधी षड्यंत्र नहीं चलेगा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं देशद्रोही कन्हैया कुमार को बताना चाहता हूं कि यह मध्यप्रदेश श्री चंद्रशेखर आजाद, श्री शंकरशाह, श्री रघुनाथ शाह, श्री टंट्या मामा आदि का प्रदेश है, यह क्रांतिकारियों की भूमि है, जहां पर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। मध्यप्रदेश में कन्हैया कुमार जैसे देशद्रोही लोगों का षड्यंत्र बिलकुल भी नहीं चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कल आप मंच से आदिवासियों की बात कर रहे थे, मिस्टर करप्टनाथ और मिस्टर बंटाढार आपको शर्म आनी चाहिए, क्या आपने आदिवासियों को अपमानित करने के लिए कन्हैया कुमार को यहां लेकर आए थे। शंकरशाह, रघुनाथ शाह अंग्रेजों के सामने कहते थे कि तुम्हें मारना है तो मार दो, यह फांसी क्या होती है तोप से उड़ा दो, धरती मां की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगे, यह प्रदेश ऐसे आदिवासी क्रांतिकारियों की है। यहां कन्हैया कुमार जैसे देशविरोधी लोगों को बुलाकर कांग्रेस आदिवासी वीरों का अपमान कर रही है। जो देश का न हुआ वो मध्य प्रदेश का कैसे हो सकता है। ये बरसाती मेंढक हैं, जो चुनाव के समय जनता को बरगलाने के लिए आ जाते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता, ऐसे देशद्रोही ताकतों को सजग प्रहरी की तरह जवाब देगा, एक-एक बूथ पर भाजपा का कार्यकर्ता खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग प्रदेश का माहौल खराब करने आएंगे पर प्रदेश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। 2023 और 2024 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आने वाली है।
भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज का हमेशा बढ़ाया मान
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आजादी के बाद सालों तक सत्ता-सुख भोगने वाली कांग्रेस ने आदिवासी समाज के लिए क्या किया? कांग्रेस ने जनजाति वर्ग को हमेशा उपेक्षित रखा और उनके विकास और उत्थान की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई। जबकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने इस वर्ग के उत्थान और विकास के लिए निर्णय लेकर उन्हें अमलीजामा पहनाया। भारत के इतिहास में एक जनजाति समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाकर सम्पूर्ण जनजाति समाज को गौरवान्वित करने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री और भाजपा ने किया है। वही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में “पेसा एक्ट“ लागू कर जनजाति समाज को सम्मान भी दिया है, उनकी सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण कर उन्हें उचित स्थान भी दिया है। आज मध्य प्रदेश की धरती पर देश विरोधी नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार को आदिवासी समजा के कार्यक्रम में बुलाकर कांग्रेस ने घोर अपमान किया है।
कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ शाह जी का पाथेय, प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कल इंदौर में गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का पाथेय कार्यकर्ताओं को मिला है। उन्होंने विजय संकल्प के साथ चुनाव का आगाज कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 51 प्रतिशत मत लाने का संकल्प दिलाया है। इसी विजय संकल्प के साथ हर एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा। श्री शाह ने मंच से करप्शननाथ और मिस्टर बंटाढार को चेताया भी है, जिन्होंने पूरे जीवन छल, कपट और धोखे की राजनीति की है और मध्य प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है, देश के साथ धोखा किया है, गद्दारी की है। अब यह राजनीति अब बिलकुल भी नहीं चलेगा। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के इन काले कारनामों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। जनता को यह बताया जाएगा कि मिस्टर बंटाढार ने प्रदेश के बीमारू राज्य बना दिया था तो सवा साल की कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था। किसानों के साथ किया गया वादा क्यों नहीं निभाया गया। अब प्रदेश की जनता इनके बहावे में आने वाली नहीं है।
To Write Comment Please Login