प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बड़वानी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित


02-04-2024
Press Release

कांग्रेस को जनता विधानसभा के चुनाव में नकार चुकी, लोकसभा में भी नकारेगी
देश की जनता का प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास है - श्री जगदीश देवड़ा

बड़वानी, 02/03/2024। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक 163 सीटें प्राप्त हुई हैं। भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता ने अटूट विश्वास जताकर कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है। अब प्रदेश की वही जनता इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को नकारने का मन बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति देश और मध्यप्रदेश की जनता का अटूट विश्वास है। हमें श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश के सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करनी है, ताकि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बड़वानी विधानसभा के पाटी मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
बड़वानी विधानसभा के सभी 334 बूथों को जीतकर मोदी बूथ बनाएं
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बड़वानी विधानसभा के सभी 7 मंडल के 334 बूथों पर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलानी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ने का जो मंत्र दिया है, उसके लिए सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब कल्याण, विकास और जनहितैषी कार्यों से समाज के हर वर्ग का उत्थान करने का कार्य किया है। श्री देवड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास है। अब तो जनता ही नहीं कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी पर भरोसा है। मध्यप्रदेश में तो आए दिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, सांसद व प्रदेश प्रवक्ता श्री सुमेर सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष श्री कमल नयन इंगले, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, वरिष्ठ नेता श्री प्रेमसिंह पटेल, श्री श्याम बर्डे सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

To Write Comment Please Login