पूर्व न्यायाधीश और जनजातीय सुरक्षा मंच के सहसंयोजक भाजपा में शामिल


27-07-2023
Press Release

प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री के समक्ष पूर्व न्यायाधीश और जनजातीय सुरक्षा मंच के सहसंयोजक भाजपा में शामिल

sadyata


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी के समक्ष गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पांढुरना निवासी, पूर्व न्यायाधीश श्री प्रकाश भाऊ उइके और जनजातीय सुरक्षा मंच महाकौशल प्रांत के सहसंयोजक श्री सोहन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
     प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री ने श्री प्रकाश भाऊ उइके और श्री सोहन सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पूर्व न्यायाधीश श्री प्रकाश भाऊ उइके ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के बढ़ते विस्तार से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हॅू।
     जनजातीय सुरक्षा मंच महाकौशल प्रांत के सहसंयोजक श्री सोहन सिंह ने कहा कि जनजातीय वर्ग के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार काम कर रही है। भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हॅू।  

To Write Comment Please Login