
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सर्वाधिक मतों से विजयी होंगे देवास विधानसभा: प्रभात झा
देवास। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी है। देवास विधानसभा की जनता ने हर चुनाव में भारतीय जनता को भरपूर आशीर्वाद दिया हैं। यही क्रम आगे भी बरकरार रखना है। इसके साथ ही जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक जीतें इस दिशा में हर कार्यकर्ता को मिलकर काम करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने रविवार को देवास के श्याम गार्डन मे विधानसभा सम्मलेन को संबोधित करते हुए कही। सम्मलेन को विधायक श्रीमती गायत्री राजे पंवार, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, श्री विक्रम सिंह पंवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया है।
देवास विधानसभा को प्रदेश का गौरव बनाना है
श्री प्रभात झा ने कहा कि भाजपा में विचारधारा के आत्मीय आनंद के लिए कार्यकर्ता काम करता है। हम विचारधारा से जुड़े हुए हैं। हमारी पार्टी के जब देश में केवल दो सांसद थे, हम तब नहीं घबराए, आज कार्यकर्ताओं की दम पर और उनकी मेहनत से 303 सांसद हो गए हैं। अपनी सरकार का एक अलग ही आनंद होता है। श्री झा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि देवास विधानसभा को प्रदेश का गौरव बनाना है। इसके लिए हम सभी संकल्प ले कि इस बार देवास विधानसभा को प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीतेंगें। प्रदेश में अपनी विधानसभा का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पदाधिकारी संकल्प ले कि आगामी विधानसभा चुनाव तथा केन्द्र के लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर पुनः डबल इंजन की सरकार बनायेंगे।
देवास राज परिवार ने भारतीय जतना पार्टी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि देवास राज परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी के लिये उनके महल मे एक कमरा आरक्षित रहता था। स्व. ठाकरे जी जब भी प्रवास पर आते थे तो यही रूकते थे। देवास महाराज स्व. तुकोजीराव पवार ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वह नही है किन्तु उनके कार्य को देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पंवार एवं उनके पुत्र विक्रम सिंह पंवार भली भाती रूप से संभाल लिया है।
इस अवसर पर श्री रवि जैन, जिला महामंत्री श्री पंकज वर्मा, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री शरद पाचुनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री मदनलाल कहार, श्री अंसार अहमद, श्री विजय पण्डित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी झालानी, पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जुगनु गोस्वामी, श्री अजय पण्डित, श्री सचिन जोशी, श्री विशाल रघुवंशी, श्री विजय सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
To Write Comment Please Login